हिंदी
फाल्गुन मास 2026 (img source: google)
New Delhi: हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। यह वर्ष का बारहवां और अंतिम महीना होता है, जिसमें भगवान शिव, श्रीकृष्ण और श्रीहरि विष्णु की उपासना का विशेष फल मिलता है। इसी महीने महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं, जो भक्ति और उल्लास दोनों का संगम माने जाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और यह 3 मार्च 2026 तक रहेगा।
फाल्गुन मास का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
फाल्गुन मास को आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इस महीने शीत ऋतु का अंत और वसंत ऋतु का पूर्ण आगमन होता है, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन में दान, तर्पण और जप-तप करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पितरों की शांति के लिए भी यह महीना अत्यंत शुभ माना गया है।
मान्यता के अनुसार, चंद्रमा का जन्म भी फाल्गुन मास में हुआ था, इसलिए मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन के लिए इस दौरान चंद्र देव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस महीने शुद्ध जल से स्नान करना और भगवान को सफेद फूल, अबीर और गुलाल अर्पित करना शुभ होता है।
Mahashivratri 2026: 15 या 16 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? जानें क्या है सही तिथि, मुहूर्त और उपाय
भगवान शिव
फाल्गुन मास का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। इस दिन शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन में शिव पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
श्रीकृष्ण
यह महीना कान्हा की भक्ति को समर्पित माना जाता है। फुलेरा दूज और होली पर भगवान कृष्ण को गुलाल अर्पित करने से प्रेम, आनंद और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
श्रीहरि विष्णु
आंवला (आमलकी) एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। इस व्रत से मोक्ष और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
चंद्र देव
फाल्गुन मास का नाम फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़ा है। इस महीने चंद्र देव की पूजा करने से मानसिक तनाव, भय और अस्थिरता से मुक्ति मिलती है।
श्रीकृष्ण के इन उपदेशों में छिपा है जीवन का सार, जो बदल सकते हैं आपकी सोच और जीवन का नजरिया
Location : Mumbai
Published : 28 January 2026, 4:28 PM IST
Topics : Fhalgun Month 2026 Fhalgun Vrat Tyohar Hindu Calendar 2026 Holi 2026 Date Mahashivratri 2026 Date
No related posts found.