हिंदी
गणेश (Img Source: Google)
New Delhi: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की संकष्टी चतुर्थी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है और इसे संकटों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। वर्ष 2026 में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी 5 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से व्रत रखने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 5 फरवरी 2026 को सुबह 12:09 बजे से शुरू होगी और 6 फरवरी 2026 को सुबह 12:22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 फरवरी को रखा जाएगा।
फाल्गुन की द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के लिए दो विशेष मुहूर्त बन रहे हैं।
इन समयों में भगवान गणेश की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा का उदय रात 9:35 बजे होगा। चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना संकष्टी चतुर्थी का व्रत पूर्ण नहीं माना जाता। चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा है।
संकष्टी चतुर्थी के व्रत में नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।
इन नियमों का पालन करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
Falgun Amavasya: फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें ये पांच काम, सभी संकट होंगे दूर
संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यापार में तरक्की और धन लाभ की मान्यता है।
ध्यान रखें कि यह उपाय पूरी तरह गुप्त होना चाहिए, न तो किसी को बताएं और न ही कोई आपको यह करते हुए देखे।
इस दिन गायों को हरा चारा खिलाना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।
Falgun Month 2026: आज से शुरू हुआ फाल्गुन मास, महादेव की कृपा पाने के लिए करें ये अचूक उपाय
संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणेश का प्रिय दिन माना जाता है। यह व्रत मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिरता देने वाला माना जाता है। सही विधि और श्रद्धा के साथ किया गया यह व्रत जीवन के कई संकटों से राहत दिला सकता है।
Location : New Delhi
Published : 3 February 2026, 2:46 PM IST
Topics : Fhalgun Sankashti Chaturthi 2026 Ganesh Vrat 2026 Moon sighting time Sankashti Chaturthi Date
No related posts found.