Falgun Amavasya: फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें ये पांच काम, सभी संकट होंगे दूर

हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है और आज के दिन ये पांच काम करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाएंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 27 February 2025, 1:48 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज फाल्गुन अमावस्या है और इसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। अमावस्या हर महीने कृष्ण पक्ष की अंतिम और 15वीं तिथि में होती है और इस साल फाल्गुन अमावस्या का योग 27 फरवरी को पड़ा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या की शुरूआत आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट से हो चुकी है और इसका समापन 28 फरवरी की सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस मुताबिक, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान आज किए जाएंगे। यह दिन पिंडदान, तर्पण व अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इस दिन पितरों का आर्शीवाद आसानी से मिल जाता है। 

फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें ये 5 काम 
1. फाल्गुन अमावस्या को लेकर ऐसी धार्मिक मान्यता है कि अगर कोई इस दिन दान व पूजा-अर्चना करता है तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

2. फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने का भी काफी महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन गंगा स्नान कर लिया जाए तो सभी दोष से मुक्ति मिल जाती है। 

3. पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए भी फाल्गुन अमावस्या का दिन बेहद शुभ माना जाता है। आज के दिन पितरों की आत्मा को शांति और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया जा सकता है। 

4. हिंदू धर्म के मुताबिक, आज के दिन कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। अगर आप आज के दिन घर में विशेष पूजा-पाठ कराते हैं. तो यह दोष चला जाता है। 

5. फाल्गुन अमावस्या के दिन अगर आप गाय को चारा खिलाना, शाम को घी का दीपक जलना जैसे काम करते हैं, तो आपके सिर में मंडरा रहे संकट व गृह दोष शांत हो जाएंगे।

Published : 
  • 27 February 2025, 1:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement