Eid 2026: देशभर में आज ईद की धूम, इस खास मौके पर भेजें ऐसा मैसेज… जिसे पढ़ते ही आंखें हो जाएं नम

ईद का त्योहार खुशियों, भाईचारे और मोहब्बत का प्रतीक है। रमजान के बाद आने वाली यह खास दिन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। जानिए ईद की खासियत, परंपराएं और बेहतरीन शुभकामना संदेश।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 March 2026, 9:18 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में आज ईद की धूम है। बता दें कि ईद मुसलमानों का सबसे खास और पवित्र त्योहार माना जाता है, जिसका इंतजार पूरे साल किया जाता है। जैसे ही रमजान का महीना खत्म होता है और चांद नजर आता है, वैसे ही हर तरफ खुशियों का माहौल छा जाता है। यह दिन न केवल इबादत का फल है, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है।

वहीं ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी जाती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विशेज मैसेज लेकर आए हैं, जिसे भेजकर आप अपने परिवार, रिश्तेदार या दोस्तों का दिन खास बना सकता हैं।

शुभकामनाएं संदेश

ईद पर एक-दूसरे को “ईद मुबारक” कहना एक परंपरा है, लेकिन अगर इसके साथ दिल से निकले शब्द जोड़ दिए जाएं तो यह और भी खास बन जाता है। जैसे-

  • गिले-शिकवे मिटा कर आज फिर गले लग जाओ, ईद का दिन है दिल से मुस्कुराओ।
  • अल्लाह आपके घर को खुशियों से भर दे, हर दिन आपका ईद जैसा कर दे।
  • गिले-शिकवे मिटा कर आज फिर गले लग जाओ ईद का दिन है, दिल से मुस्कुराओ ईद मुबारक!
  • चांद की चांदनी से सजी है ये रात आओ मिलकर मनाएं ये त्योहार एक साथ ईद मुबारक!
  • हर गम को भुलाकर खुशियां मनाओ अपनों के साथ ईद का त्योहार सजाओ ईद मुबारक!
  • ये ईद आपके जीवन में नई उमंग और खुशियां लाए हर दिल में प्यार और अपनापन बढ़ाए ईद मुबारक!
  • चांद की रोशनी, तारों की छाया है ईद का रौनक दिन आया है ईद मुबारक सभी को!
  • रमजान का नूर ईद पर आता है ये महीना हमे सब्र सिखाता है ईद मुबारक !!
  • घर-घर में बच्चे चहक रहे हैं ईद पर एक दूसरे के गले मिल रहे हैं ईद मुबारक !
  • मोहब्बत की खुशबू से महके आपका जहां, ईद लेकर आए खुशियों का कारवां ईद मुबारक!
  • ईद का चांद आपके आंगन में खुशियां बरसाए, हर दिन आपका रोशन बन जाए ईद मुबारक!
  • दुआ है रब से आपकी हर मुराद पूरी हो, रिश्तों में कभी न दूरी हो, ईद मुबारक!
  • मीठी सेवईं, दही वड़े का खट्टा स्वाद ईद के मौके पर सज जाए आपका संसार ईद मुबारक !
  • हर गम को भुलाकर खुशियां मनाओ अपनों के साथ ईद का त्योहार सजाओ ईद मुबारक!
  • मोहब्बत की खुशबू से महके आपका जहां, ईद लेकर आए खुशियों का कारवां ईद मुबारक!

Eid-ul-Azha: एटा में धूमधाम से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़, दुआओं से गूंजी मस्जिदें

रमजान के बाद ईद की अहमियत

रमजान का महीना सब्र, इबादत और आत्मसंयम सिखाता है। पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद जब ईद आती है, तो यह एक इनाम की तरह महसूस होती है। इस दिन लोग अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं और अपने जीवन में नई शुरुआत का संकल्प लेते हैं। ईद हमें यह भी सिखाती है कि दूसरों की मदद करना और जरूरतमंदों का ख्याल रखना कितना जरूरी है।

रिश्तों में मिठास घोलने का दिन

ईद की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि इस दिन लोग अपने दिलों से गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। रिश्तों में आई दूरियों को खत्म कर फिर से अपनापन बढ़ाने का यह बेहतरीन मौका होता है। परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाना इस त्योहार की खास पहचान है।

पारंपरिक व्यंजन और रौनक

ईद के मौके पर घर-घर में खास पकवान बनाए जाते हैं। मीठी सेवईं, दही वड़े और कई तरह के लजीज व्यंजन इस त्योहार की रौनक को बढ़ा देते हैं। बच्चे नए कपड़े पहनते हैं और बड़ों से ईदी पाकर खुश होते हैं। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।

Eid Mubarak: हापुड़ में ईद का जश्न, नमाज में मांगी देश की खुशहाली की दुआ

समाज में एकता का संदेश

ईद का त्योहार केवल एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटता है और इंसानियत की मिसाल पेश करता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 21 March 2026, 9:18 AM IST

Advertisement