हिंदी
रिसेप्शन में राउडी अंदाज में पहुंचे ASP अनुज चौधरी (IMG: Dynamite News)
Jodhpur: राजस्थान की रेतीली हवाओं में 30 मार्च की रात कुछ अलग ही रंग घुला हुआ था। जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में सजी ये शाम सिर्फ एक शादी का रिसेप्शन नहीं थी, बल्कि खाकी वर्दी की दुनिया का ऐसा जमावड़ा था, जिसमें रसूख, रुतबा और रिश्तों की गर्माहट साफ झलक रही थी। लेकिन इस चमचमाती महफिल में असली ‘क्राइम-स्टाइल एंट्री’ तब हुई, जब फिरोजाबाद के दबंग एएसपी अनुज चौधरी ने स्टेज पर कदम रखा। उनकी एंट्री ने पूरे माहौल को अचानक से हाई-वोल्टेज बना दिया जैसे किसी फिल्म का क्लाइमेक्स सीन चल रहा हो।
उत्तर प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘पावर कपल’ आईपीएस केके विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा का रिसेप्शन जोधपुर में बेहद शाही अंदाज में आयोजित किया गया। लारिया रिसॉर्ट की सजावट, रोशनी और माहौल ऐसा था कि हर कोई बस देखता ही रह जाए। पुलिस महकमे के कई बड़े अफसर और खास मेहमान इस खास मौके के गवाह बने।
महफिल अपने पूरे शबाब पर थी, लेकिन असली हलचल तब मची जब फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी ने एंट्री ली। सफेद कोट-पैंट, ब्लैक शर्ट और चेहरे पर वही कॉन्फिडेंट स्माइल, उनका अंदाज देखते ही हर नजर उनकी तरफ टिक गई। अपने बेबाक बयानों और दबंग छवि के लिए जाने जाने वाले अनुज चौधरी का ये स्टाइल लोगों को खूब भाया।
IPS कपल की शाही शादी, केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हल्दी सेरेमनी, शादी से पहले दिखी रॉयल झलक
स्टेज पर केके विश्नोई और अनुज चौधरी के बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आई। केके विश्नोई अपनी पत्नी अंशिका वर्मा को अनुज से मिलवाते हुए बेहद खुश नजर आए। ये पल न सिर्फ निजी था, बल्कि यह दिखाता है कि खाकी की सख्त दुनिया के पीछे रिश्तों की एक नरम परत भी होती है।
इस रिसेप्शन की खास बात सिर्फ मेहमान ही नहीं, बल्कि कपल का लुक भी रहा। आईपीएस अंशिका वर्मा पारंपरिक राजपूती पोशाक, ओढ़नी और भारी गहनों में किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। उनका हर अंदाज रॉयलिटी बिखेर रहा था। वहीं, आईपीएस केके विश्नोई ने डार्क शेरवानी और सिर पर राजस्थानी पगड़ी पहनकर ‘बींद’ के रूप में सबका दिल जीत लिया। दोनों की जोड़ी को देखकर हर कोई यही कह रहा था ‘परफेक्ट कपल’।
इस खास शाम में खाकी वर्दी की सख्ती कहीं नजर नहीं आई। उसकी जगह राजस्थानी संस्कृति, संगीत और परंपरा ने ले ली थी। मेहमानों ने इस रंगीन माहौल का जमकर लुत्फ उठाया। हर तरफ हंसी, बातचीत और सेलिब्रेशन का माहौल था।
रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर अनुज चौधरी की एंट्री और कपल के रॉयल लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इसे ‘खाकी का रॉयल सेलिब्रेशन’ बता रहे हैं।
Location : Jodhpur
Published : 31 March 2026, 1:38 PM IST
No related posts found.