

भीलवाड़ा में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के आह्वान के साथ कार्यकर्ताओं से संकल्प पत्र भराए गए।
स्वदेशी उत्पादों के बारे में बताते सांसद दामोदर अग्रवाल
Bhilwara: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत सांसद जन संवाद केंद्र पर सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से स्वदेशी संकल्प पत्र भरवाए गए।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि भारत माता की सेवा और सम्मान का संकल्प है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
स्वदेशी का संकल्प लेते कार्यकर्ता
सासंद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल अभियान जन-जन का संकल्प बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हर नागरिक को स्थानीय उत्पादों को अपनाना चाहिए ताकि गांव-गांव में रोजगार और उद्योग को मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व वोकल फॉर लोकल अभियान के जिला संयोजक कल्पेश चौधरी, सासंद प्रवक्ता विनोद झूरानी, गोपाल तेली, सुरेंद्र सिंह मोटरास, आरती कोगटा, अभिश्रुता सोलंकी, शशांक बिरला, रागिनी गुप्ता, राजसाध वैष्णव, दीपक पाराशर, मोहिनी माली, बबलू कुमावत, रोनक हिंगड़, पूरण डिडवानिया, राजेश सेन लालचंद्र सेन, नारायण रैगर, विमल जैन, गौतम शर्मा, हेमेंद्र सिंह उपरेड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीएम ने देशवासियों से आगामी त्यौहारों के सीजन में स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने और आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर चलकर 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने की अपील की। वोकल फॉर लोकल' का अर्थ है कि देश अपनी ज़रूरतों की वस्तुएं स्वयं बनाए, उनका स्वयं इस्तेमाल करे और उत्पादन व आपूर्ति में आत्मनिर्भर बने।
भीलवाड़ा: विधायक का करीबी बड़े विवाद में, महिला ने लगाये गंभीर आरोप, जानिये पूरा मामला
यह पहल 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका लक्ष्य घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' को साकार करना है।
इस अभियान का उद्देश्य देश के लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही भारत को एक ग्लोबल ब्रांड बनाना है।