24 घंटे चलता था वेब सेंटर, तार जुड़े IPS से! पंजाब में ED की ताबड़तोड़ रेड से हड़कंप; पढ़ें पूरा मामला

पंजाब में ED ने पटियाला के 'DM वेब सॉल्यूशन' कॉल सेंटर और मोहाली में IPS अधिकारी से जुड़े ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड मारी है। 300 करोड़ रुपये के संदेहास्पद विदेशी लेनदेन के तार तलाश रही जांच टीमों ने मौके पर नाकेबंदी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 September 2026, 10:43 AM IST
google-preferred

Patiala: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध विदेशी लेनदेन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसियों ने पटियाला और मोहाली में एक साथ छापेमारी कर एक ऐसे नेक्सस का पर्दाफाश किया है, जिसके तार 250 से 300 करोड़ रुपये के संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर से जुड़े हुए हैं। इस कार्रवाई के केंद्र में पटियाला का एक फर्जीवाड़ा करने वाला कॉल सेंटर और मोहाली में एक उच्च पदस्थ IPS अधिकारी का ठिकाना शामिल है।

दिन-रात चलता था सेंटर, सुबह-सुबह गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर

बुधवार तड़के पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 में तब अफरा-तफरी मच गई, जब दो गाड़ियों में सवार होकर 15 से 20 ED अधिकारियों की टीम 'DM वेब सॉल्यूशन' (स्को-29) के दफ्तर पहुंची। यह सेंटर दिन-रात 24 घंटे लगातार संचालित हो रहा था। अधिकारियों ने इमारत में प्रवेश करते ही सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया और अंदर मौजूद किसी भी शख्स को बाहर निकलने या फोन का इस्तेमाल करने से रोक दिया।

नाम बदला, फिर हुआ पैसों का बड़ा खेल

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह कॉल सेंटर पहले 'फ्लाइंग फेदर' नाम से काम कर रहा था। बाद में जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए इसका नाम बदलकर 'DM वेब सॉल्यूशन' कर दिया गया। इतना ही नहीं, फ्लाइंग फेदर का दफ्तर छोटी बरादरी में शिफ्ट किया गया था, जिसे हाल ही में अचानक बंद कर दिया गया। पुलिस और ED की टीमें अब डिजिटल रिकॉर्ड, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव और मनी ट्रेल को खंगाल रही हैं।

PSPCL को मिला नया बॉस: पंजाब में बिजली की किल्लत के बीच बड़ा दांव, IAS गुरकीरत कृपाल संभालेंगे कमान

कॉल सेंटर से IPS अधिकारी का क्या है कनेक्शन?

जांच में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब रेड की आंच मोहाली तक पहुंची। ED को इनपुट मिला था कि पटियाला के इस कॉल सेंटर और मोहाली के सेक्टर 82-A (प्लॉट नंबर 2010) के बीच सीधा पारिवारिक व वित्तीय संबंध है। मोहाली स्थित ऑफिस की मालकिन के भाई ही पटियाला का यह कॉल सेंटर चला रहे थे। इस संपत्ति के तार एक IPS अधिकारी से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसके बाद जांच का दायरा काफी बड़ा हो गया है।

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने चलाईं 7-8 गोलियां; CCTV आया सामने

300 करोड़ की विदेशी ट्रांजेक्शन पर टिक गई नजरें

ED की यह रेड केवल स्थानीय वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है। प्राथमिक इनपुट के मुताबिक, फर्जी लेनदेन और कॉल सेंटर के आड़ में करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की विशाल राशि विदेशों में ट्रांसफर की गई है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा किन-किन फर्जी शेल कंपनियों या विदेशी खातों में भेजा गया और इस पूरे सिंडिकेट में कौन-कौन से रसूखदार शामिल हैं।

Location :  Patiala

Published :  16 September 2026, 10:36 AM IST

Advertisement