साइबर खौफ के साये में अदालत: फिरोजपुर कोर्ट को फिर मिली बम की धमकी, चप्पे-चप्पे पर चला चेकिंग अभियान

पंजाब के फिरोजपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की ई-मेल धमकी मिली है। एक साल में यह 5वां मामला है। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 12 बजे तक अदालती कामकाज ठप कर दिया गया। पुलिस और जांच एजेंसियां साइबर सोर्स की जांच में जुटीं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 September 2026, 11:34 AM IST
google-preferred

Ferozepur: पंजाब के फिरोजपुर जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक अज्ञात ई-मेल के जरिए पूरी अदालत इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

इस खौफनाक संदेश के मिलते ही पुलिस-प्रशासन से लेकर खुफिया और जांच एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पंजाब के इस सीमावर्ती जिले में न्याय का मंदिर एक बार फिर डिजिटल धमकी के घेरे में आ खड़ा हुआ है।

एक साल में 5वीं बार 'ई-मेल बम' की वारदात

हैरानी की बात यह है कि फिरोजपुर जिला अदालत को निशाना बनाने की यह कोई पहली कोशिश नहीं है। बीते महज 12 महीनों के भीतर यह पांचवां मौका है जब किसी अज्ञात अराजक तत्व ने ई-मेल भेजकर पूरे परिसर को उड़ाने की धमकी दी है। बार-बार दोहराई जा रही इस तरह की हरकतों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं और पूरी न्याय प्रणाली के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई पंजाब की सियासत! राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल बोले- ‘लाशों पर राजनीति बंद करें’

खाली कराया गया परिसर, 12 बजे तक कामकाज स्थगित

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्तों की टीमों ने अदालत परिसर को घेर लिया। एहतियात के तौर पर परिसर में चल रही अदालती कार्यवाही को रोकते हुए दोपहर 12 बजे तक के लिए सारा कामकाज पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया। वकीलों, कर्मचारियों और फरियादियों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

CJP प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ पंजाब-हरियाणा HC में अवमानना याचिका, न्यायपालिका पर टिप्पणी का आरोप

साइबर ट्रेसिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

हालांकि, पिछले मामलों की तरह अब तक की सघन जांच में कोई संदिग्ध विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इसे केवल एक मज़ाक मानकर टालने के मूड में नहीं है। पुलिस की साइबर सेल अब उस डिजिटल आईपी एड्रेस और मेल सर्वर का पता लगा रही है जहां से यह मेल भेजा गया था।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बार-बार एक ही पैटर्न से मेल भेजना या तो सुरक्षा तंत्र को ढीला करने की साजिश हो सकती है या किसी बड़े शरारती तत्व की सोची-समझी हरकत।

Location :  Ferozepur

Published :  12 September 2026, 11:34 AM IST

Related News

Advertisement