West Bengal: चुनाव आयोग ने निकाली ममता दीदी की हेकड़ी! सरकार गठन का नोटिफिकेशन जारी

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक अहम प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसके बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव के बाद आई इस बड़ी अपडेट ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। अब सबकी नजर अगले कदम पर टिकी है। जानिए क्या है पूरा मामला और आगे क्या हो सकता है बड़ा फैसला।

Updated : 6 May 2026, 10:29 AM IST
google-preferred

Kolkata: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। ममता दीदी की हेकड़ी निकालते हुए चुनाव आयोग (EC) ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसे राज्यपाल को भेज दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से समाप्त हो गई है और अब सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

संवैधानिक प्रक्रिया का अहम चरण पूरा

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी करना एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से अब यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे सरकार गठन के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे।

पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव और निशिकांत दुबे

अब शुरू होगी सरकार गठन की प्रक्रिया

अधिसूचना जारी होने के बाद अब निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ लेने और नई कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस नोटिफिकेशन का उद्देश्य सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज होंगी।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव का दावा

चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया मतदान से लेकर मतगणना तक वैधानिक ढांचे के तहत पूरी की गई। आयोग के अनुसार, चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए गए हैं। सभी निर्धारित नियमों और मानकों का सख्ती से पालन किया गया।

9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जा सकता है। यह दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के रूप में विशेष महत्व रखता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने भी संकेत दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही इस तारीख को लेकर स्पष्ट कर चुके हैं।

Kanpur News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर झींझक में जश्न, चेयरमैन के आवास पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण

बीजेपी को मिला प्रचंड बहुमत

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने कुल 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

ममता बनर्जी ने लगाए आरोप

चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल अभी भी गरमाया हुआ है।

अब शपथ ग्रहण पर टिकी नजरें

अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी की निगाहें नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट गठन को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। पश्चिम बंगाल में नई राजनीतिक पारी शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Location :  Kolkata

Published :  6 May 2026, 9:14 AM IST

Advertisement