UP Assembly Election: यूपी चुनाव के लिए बिछी सियासी बिसात, कांग्रेस का आक्रामक दांव; विपक्ष के खिलाफ बनी खास रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दल सियासी गुणा गणित करने में जुट गये हैं। विपक्ष को घेरने के लिये कांग्रेस ने खास प्लान तैयार किया है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 27 June 2026, 2:24 PM IST
google-preferred

New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सियासी समर में जाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। पक्ष-विपक्ष के सभी दल सियासी गुणा-गणित में करने जुट गये हैं। भाजपा द्वारा यूपी के लिए नये पदाधिकारियों की घोषणा के 24 घंटे बाद ही कांग्रेस ने भी बड़ा दांव खेला और दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया। उत्तर प्रदेश में यह बदलाव कांग्रेस की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, इस बदलाव के जरिये कांग्रेस कई सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी।

अविनाश पांडे की जगह आए राजेंद्र पाल गौतम

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन में बदलाव करते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे को चुनावी समर में जाने से पहले हटा दिया है और उनकी जगह पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने यह ऐलान ऐसे समय किया, जब सभी दल यूपी को लेकर अपनी ठोस रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं और सियासी बिसात पर चेहरे-मोहरों को सेट किया जा रहा है।

पैतृक जमीन बनी जंग का मैदान! दो सगे भाइयों के परिवार भिड़े, ईंट-पत्थर चले; कई लोग लहूलुहान

कौन हैं राजेंद्र पाल गौतम?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की बात की जाये तो उनको एक दलित नेता माना जाता है। राजेंद्र पाल गौतम फिलहाल AICC के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इससे पहले वह दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है। आप से पाला बदलकर कांग्रेस में पहुंचे राजेंद्र पाल गौतम को दलित वोट बैंक साधने में एक्सपर्ट माना जाता है। वे पेशे से वकील भी हैं, जो राजनीतिक दांव-पेंच खेलने में भी माहिर माने जाते हैं।

कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी की कमान एक दलित नेता को सौंपी हैं और उन पर बड़ा दांव खेला है। माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस यूपी में दलित, पिछड़े और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूत कर सकती है। इससे वह इन वर्गों के वोट बैंक को पार्टी के पक्ष में कर सकती है। इसे कांग्रेस की बड़ी राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही यूपी में यह बदलाव संगठन को मजबूत करने की कवायद माना जा रहा है।

शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार की तस्वीरें वायरल, लश्कर कनेक्शन पर सियासी बवाल

दो राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश के साथ ही कांग्रेस ने दो राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। हरियाणा और ओडिशा में भी कांग्रेस ने बड़े संगठनात्मक बदलाव किए है। ओडिशा के प्रभारी अजय लल्लू को हटा दिया गया है। पार्टी ने लालजी देसाई को ओडिशा का नया प्रभारी और संजय दत्त को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा में भी 2027 में चुनाव होने हैं। पार्टी ने यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वी श्रीनिवास को लालजी देसाई की जगह सेवा दल का प्रमुख नियुक्त किया है।

Location :  New Delhi

Published :  27 June 2026, 2:18 PM IST

Advertisement