मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द के खिलाफ दायर याचिका खारिज; जानिये क्या बोली अदालत

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया था। उन्होंने नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया है।

Updated : 12 June 2026, 2:04 PM IST
google-preferred

New Delhi: कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया था। मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने से भाजपा को राज्यसभा की तीन सीटें मिली। नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर की गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जो उनके लिये बड़ा झटका है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि यदि वह चाहें तो इस मामले पर हाई कोर्ट जा सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने उनका नामांकन रद्द होने को भाजपा की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है। पहले वोट चोरी हो रही थी और अब सीट चोरी हो रही है।

Location :  New Delhi

Published :  12 June 2026, 2:03 PM IST

Related News

Advertisement