हिंदी
कानपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव (Img: Pinterest)
Kanpur: कानपुर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने अपने बेबाक अंदाज में कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने 'पर्चे वाले बाबा' को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें नकली करार दिया। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए राजनीति करने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा। इसके अलावा बिहार के विकास, गिरते पुलों और देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
पप्पू यादव ने 'पर्चे वाले बाबा' पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में सनातन धर्म के लिए समर्पित हैं और मरने की बात करते हैं, तो पहले इसे साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो वह गांव-गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित करवाएंगे। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।
सांसद ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिहार में लगातार गिर रहे पुलों और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोसी, सीमांचल और पूरे बिहार के विकास के लिए वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी।
मैनपुरी में भगवान के रास्ते पर सिस्टम का ताला बालाजीधाम का चकरोड दबंगों ने काटा, भड़के पुजारी
प्रशांत किशोर समेत सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति करने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि केवल सोशल मीडिया के सहारे चुनाव नहीं जीते जा सकते। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का दर्द समझने के लिए गांव-गांव जाना पड़ता है। सिर्फ डिजिटल प्रचार से राजनीति नहीं चलती।
क्यों जमीन पर आ गई आसमान छूने वाली Drone Didi Yojana? जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें
पप्पू यादव ने देश में बढ़ते कर्ज और भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर समय रहते लगाम नहीं लगी तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
जब दुनिया डरती थी, तब बिना हेलमेट खेलते थे गावस्कर! ‘लिटिल मास्टर’ के 7 अनसुने किस्से
कानपुर में दिए गए पप्पू यादव के बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। खासकर 'पर्चे वाले बाबा' पर दिए गए उनके बयान और सोशल मीडिया आधारित राजनीति पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Location : Kanpur
Published : 10 July 2026, 3:13 PM IST
Topics : Bihar Politics Kanpur News Pappu Yadav