हिंदी
कानपुर में नदियां बनीं आफत (Img: Dynamite News)
Kanpur: कानपुर में लगातार बारिश के बीच अब पाण्डु नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बर्रा-8 से जुड़े कई क्षेत्रों और आसपास के गांवों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर जलभराव घरों तक पहुंच गया है, जिसके चलते लोगों को घर से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने गुजैनी क्षेत्र में बिहारी पुरवा और पिपौरी गांव पहुंचकर पाण्डु नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया, मौके पर कई रास्ते पानी में डूबे नजर आए।
लगातार बारिश के चलते कानपुर में पाण्डु नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बर्रा-8 समेत आसपास के कई इलाकों और गांवों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। देखें वीडियो...#Kanpur #PanduRiver #Flood #KanpurFlood @DMKanpur @UPGovt @myogiadityanath pic.twitter.com/qI5zUQXF3e
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 4, 2026
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी बढ़ने के बाद आवागमन सबसे बड़ी समस्या बन गई है, जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, पानी भरे रास्तों से होकर गुजरने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसका सीधा असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। हजारों घर बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Kanpur News: सुबह-सुबह LIC ऑफिस में मची चीख-पुकार, धू-धूकर जलीं जरूरी फाइलें; दमकल ने ऐसे बुझाई आग
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य भी जारी है। एनडीआरएफ की टीम पानी से घिरे घरों तक पहुंचकर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है. जिन परिवारों के सामने घर छोड़ने की स्थिति बनी, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। पाण्डु नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों की नजर अब नदी के जलस्तर और प्रशासन की राहत व्यवस्था पर टिकी है।
यह भी पढ़ें - Kanpur Murder Case: चांदनी हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
वहीं, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके की स्थिति का जायजा लिया अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।
Location : Kanpur
Published : 4 September 2026, 4:52 PM IST