कानपुर में बाढ़ का कहर: पाण्डु नदी का जलस्तर बढ़ने से बर्रा-8 से गुजैनी तक डूबे रास्ते, घरों में कैद होने को लोग मजबूर
कानपुर में लगातार बारिश से पांडु नदी के उफान ने बर्रा-8, गुजैनी, बिहारी पुरवा और पिपौरी में तबाही मचा दी है। हजारों घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। NDRF की टीमें बोट के जरिए रेस्क्यू में जुटी हैं, वहीं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्थिति का जायजा लिया।