हिंदी
राहुल गांधी का तीखा हमला (Img: X)
New Delhi: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को जगह-जगह पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। सड़क पर उतरने वाले सीजेपी कार्यकर्ताओं और कई पार्टियों के नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, जिसमें ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। शाम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और पुलिस समेत सरकार को खुली चेतावनी दे डाली।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लगभग 2 मिनट की अपनी एक वीडियो में सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी कार्यकर्ताओं और कई पार्टियों के नेताओं की हिरासत पर कहा कि ‘जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए’।
Rahul Gandhi Video: सारे नेताओं और युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए... राहुल गांधी का ऐलान
#RahulGandhi #Congress #Video #DynamiteNews @RahulGandhi @INCIndia https://t.co/ANrKQePeWo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 10, 2026
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल पर भी हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी ज्यादा समय से लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा- मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है। मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है - कायरता।
Location : New Delhi
Published : 10 October 2026, 6:45 PM IST