यूपी: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे आक्रोशित शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी

यूपी के आक्रोशित 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी सोमवार को सीएम आवास का घेराव करेंगे। मामले की सुनवाई न होने और तारीख पर तारीख मिलने के कारण अभ्यर्थी आहत हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण पर सरकार कोई कदम नही उठा रही है। इसके कारण मामला लटकता जा रहा है।   

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 May 2026, 8:59 PM IST
google-preferred

Lucknow: शिक्षक भर्ती मामले में एक बार फिर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण पर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। इसके कारण मामला लटकता जा रहा।  उन्होंने कहा कि इसकी पहली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सितंबर 2024 में हुई थी, उसके बाद से लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है।

इस तिथि को घेरेंगे सीएम आवास

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता व सुशील कश्यप ने कहा कि प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर  नाराज अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ 18 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और लखनऊ हाईकोर्ट डबल बेंच का फैसला सब हमारे पक्ष में है।

लखनऊ में डेमो कार का कहर! कई लोगों को रौंदते हुए SUV से भिड़ी, महिला चालक हिरासत में

19 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अभ्यर्थियों ने कहा कि 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सरकार को कोर्ट में अपना पक्ष रखना है। अगर 19 मई को सरकार अपना पक्ष स्पष्ट रख देती है तो मामले का निस्तारण जल्द हो जाएगा। इस मामले की सुनवाई न होने से हम अभ्यर्थी आहत हैं।

Location :  Lucknow

Published :  16 May 2026, 8:59 PM IST

Advertisement