हिंदी
फल व्यापारी हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
latehar: जिले के बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावावीह स्थित एनएच-22 से करीब 200 मीटर दूर पुलिया के नीचे 10 मई 2026 को बरामद अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बरामद शव की पहचान उड़ीसा राज्य के पुरी जिला निवासी शेख शदाकत अली (50 वर्ष) के रूप में हुई। सोशल मीडिया और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मृतक की पहचान की गई।
पुलिस ने हत्या और शव छिपाने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र निवासी इकबाल अंसारी (30 वर्ष) एवं अवध कुमार साहु उर्फ माधु शामिल है।
पुलिस ने मृतक की महिंद्रा पिकअप वाहन और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसकी जानकारी बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक शदाकत अलीवह फल एवं आम का व्यापार करते थे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की नीयत से पहले मृतक को शराब और गांजा का सेवन कराया, फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए तथा हाथ की कलाई भी काट दी गई। हत्या के बाद शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया।
पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई की। छापेमारी दल में बारियातु एवं बालूमाथ थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
Location : latehar
Published : 16 May 2026, 5:01 PM IST