Lucknow Crime: शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने

लखनऊ के चिनहट इलाके में एक सब्जी विक्रेता ने पत्नी पर रिश्तेदार से अवैध संबंध के शक में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 May 2026, 6:30 AM IST
google-preferred

Lucknow: लखनऊ के चिनहट रामलीला मैदान क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सब्जी विक्रेता अल्ताफ ने अपनी पत्नी यासमीन (25) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि उसे पत्नी के एक रिश्तेदार से अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर इंदिरा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करने लगा।

Crime News: गोरखपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का सच आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

थाने पहुंचा पति, गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, अल्ताफ ने पहले ससुराल पहुंचकर यासमीन के गायब होने की बात बताई और उसके चरित्र पर भी सवाल उठाए। इसके बाद वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहा और शाम को चिनहट थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन परिजनों के शक जताने के बाद जांच तेज कर दी गई। यासमीन के परिजन भी लगातार उसकी तलाश में जुट गए थे। इसी दौरान परिवार में तनाव और संदेह और गहरा हो गया।

Gurugram: वर्ल्ड मार्क मॉल में दर्दनाक हादसा… 32 वर्षीय अकाउंटेंट ने लगाई छलांग, पति पर गंभीर आरोप!

परिजनों के आरोप और पुलिस की सख्ती से खुला राज

बृहस्पतिवार शाम को यासमीन के मायके पक्ष को सूचना मिली कि उसकी मौत हो चुकी है। यह खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और सीधे दामाद अल्ताफ व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया। मां ने आरोप लगाया कि अल्ताफ ने पहले पैर से यासमीन का गला दबाया और फिर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। पुलिस ने शक के आधार पर अल्ताफ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

शुरुआत में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पत्नी के भाग जाने की बात कही, लेकिन बाद में बयान बदल दिया। लगातार पूछताछ के बाद उसने स्वीकार किया कि 13 मई की देर रात उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Lucknow

Published :  16 May 2026, 6:30 AM IST

Advertisement