Gurugram: वर्ल्ड मार्क मॉल में दर्दनाक हादसा… 32 वर्षीय अकाउंटेंट ने लगाई छलांग, पति पर गंभीर आरोप!

गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल में 32 वर्षीय अकाउंटेंट जागृति ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति अमित और सास पर दहेज प्रताड़ना, सैलरी छीनने और शारीरिक हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 May 2026, 2:50 AM IST
google-preferred

Gurugram: गुरुग्राम के साइबर सिटी क्षेत्र सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क मॉल में 13 मई को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मेरठ निवासी 32 वर्षीय अकाउंटेंट जागृति ने मॉल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कोरोना से पहले थी सेवा, अब फिर से उठी मांग… Noida E-Bus सेवा में दादरी को जोड़ने की मांग तेज

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई हार्दिक ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2023 में मेरठ निवासी अमित से हुई थी। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों के अनुसार, पति अमित और सास मिलकर जागृति को परेशान करते थे और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसे बेल्ट और थप्पड़ों से पीटा जाता था और कई बार घर पर भी यह हिंसा हुई। भाई ने यह भी दावा किया कि उनके पास प्रताड़ना के सबूत मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। परिवार का कहना है कि मृतका को जबरन काम करने के लिए भी दबाव बनाया जाता था।

Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग से हड़कंप! दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

सैलरी छीनने और दबाव के भी आरोप

मृतका की मां शालू बारी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की पूरी सैलरी पति और सास अपने पास रख लेते थे। उसे लगातार घर से निकल जाने की धमकी दी जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, जागृति रोजाना मेरठ से गुरुग्राम काम करने आती थी और लंबा सफर तय करती थी। वह सुबह जल्दी घर से निकलती और देर रात तक वापस लौटती थी।

परिजनों का कहना है कि घटना के दिन भी उनकी बेटी से सामान्य बातचीत हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gurugram

Published :  16 May 2026, 2:50 AM IST

Advertisement