CJP के प्रदर्शन से पहले Delhi अभेद किले में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पहरा, 37 जगह नाकाबंदी

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा तैयार किया है। प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्त किलेबंदी की गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 October 2026, 6:40 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज (शनिवार) होने वाले सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।  प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया गया है। तकरीबन पांच किमी के दायरे में किलेबंदी की गई है।

छावनी में तब्दील दिल्ली

जानकारी के मुताबिक, 37 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। 15 हिरासत केंद्र बनाए गए हैं। लगभग 45 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। इसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों शामिल हैं। जंतर-मंतर और संसद मार्ग की तरफ जाने वाले रास्ते को  छावनी में तब्दील किया गया है। लुटियंस दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर बैरिकेड लगाकर रास्तों को बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा  चाक चौबंद

जानकारी के मुताबिक, केंद्र की ओर से 221 कंपनियां मुहैया कराई गई हैं। इनकी तैनाती 8 से 12 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए की गई है। इनमें करीब 23 हजार जवान होने की बात कही गई है।
महिला सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की बात सामने आई है। जंतर मंतर के आसपास शनिवार को संभावित विरोध-प्रदर्शन की वजह से कनॉट प्लेस (सीपी) में दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां बंद रहेंगे। कारोबारियों ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है।

हर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक डिटेंशन सेंट

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक डिटेंशन सेंटर बनाया गया है। प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस की ओर से एहतियातन गिरफ्तारियां और धरपकड़ शुरू हो गई है।
पुलिस सभी बॉर्डर पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखेगी। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि जुलाई में हुए सीजेपी के आंदोलन के दौरान दो गंभीर चूक हुई थीं, जिनसे सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए एक विफलता-रोधी योजना तैयार की है। इसी के तहत, प्रदर्शनकारियों को उनके जिलों तक सीमित रखने की योजना बनाई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। कइयों के रास्ते बदले हैं।
दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है और प्रदर्शन वाले इलाके के इर्द-गिर्द कुछ दूरी में इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। दिल्ली की सीमाएं सील हैं और बॉर्डर पर चेकिंग चल रही है।

Location :  New Delhi

Published :  10 October 2026, 6:29 AM IST

Advertisement