जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद नई दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, धारा 163 लागू; 5 से अधिक लोगों के जुटने पर पाबंदी
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने पूरे जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पूरी तरह रोक है।