Delhi Metro में यात्रा को लेकर DMRC का नया अपडेट, इन 45 स्टेशन पर आवाजाही होगी बंद

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 October 2026, 11:31 PM IST
google-preferred

New Delhi:  जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद DMRC ने एडवाइजरी में बदलाव किया है। अब 45 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रहेंगे। नई एडवाइजरी के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेंगे। पहले 57 मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला लिया गया था। अब फैसले में बदलाव हुआ है।

डीएमआरसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास 9 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजे से 10 अक्तूबर 2026 को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार आवश्यक अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ये स्टेशन रहेंगे बंद

1. जनपथ
2. पटेल चौक
3. केन्द्रीय सचिवालय
4. लोक कल्याण मार्ग
5. राजीव चौक
6. नई दिल्ली
7. सेवा तीर्थ
8. मंडी हाउस
9. बाराखंभा रोड
10. आईटीओ
11. दिल्ली गेट
12. खान मार्केट
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
14. झंडेवालान
15. सुप्रीम कोर्ट
16. इंद्रप्रस्थ
17. शिवाजी स्टेडियम
18. दिल्ली हाट-आईएनए
19. हौज़ खास
20. जोर बाग
21. लाजपत नगर
22. जंगपुरा
23. आश्रम
24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया
25. चावड़ी बाज़ार
26. जामा मस्जिद
27. करोल बाग
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्व विद्यालय
30. कश्मीरी गेट
31. इन्द्रलोक
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33.नेताजी सुभाष प्लेस
34. आज़ादपुर
35. जहांगीरपुरी
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क
38. सीलमपुर
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफराबाद
41. वेलकम
42.यमुना विहार
43. खजूरी खास
44. शाहदरा
45. रिठाला

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस गली-मोहल्ले में जाकर कर रही अनाउंसमेंट, “अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा लो”

दिल्ली मेट्रो की यात्रियों को सलाह

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है  कि अगर आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, ISBT या एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। आगे यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा न करें।

दिल्ली के दो बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में शनिवार की परीक्षाएं टलीं, जानिए अब कब होंगे एग्जाम

आगे यह भी कहा गया, “ट्रैफिक मैनेजमेंट के उपाय बदलते रहते हैं और जमीनी हालात के आधार पर इनमें ढील दी जा सकती है या इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में यात्री  ट्रैफिक अलर्ट से अपडेट होते रहे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली में कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के साथ ही कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 11:14 PM IST

Advertisement