सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस गली-मोहल्ले में जाकर कर रही अनाउंसमेंट, “अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा लो”

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट पर है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद पुलिस गली-मोहल्लों में लाउडस्पीकर से लोगों से अपील कर रही है कि वे अपने बच्चों और पड़ोसियों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकें...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 October 2026, 8:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने भले ही जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) को प्रोटेक्ट करने की अनुमति नहीं दी। उसके बावजूद भी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को डर है कि कहीं हजारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर ना पहुंच जाए। इसके लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारी गली-मोहल्ले में जाकर अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा लो। दिल्ली पुलिस सभी ने अपील कर रही है कि सीजेपी के प्रोटेस्ट में जाने से बचें।

दिल्ली पुलिस अनाउंसमेंट में क्या बोल रही?

दिल्ली पुलिस अनाउंसमेंट करते हुए बोल रही है, "कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में न पहुंचे। प्रोटेक्ट करने की अनुमति नहीं है। इसलिए स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली के प्रतिबंधित इलाकों में घुसने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा आप सभी से अपील है कि अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझ लो कि वो कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेक्ट में शामिल ना हो।"

57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

आपको बता दें कि दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली में ट्रेन से आने वाले लोगों को भी दिक्कतें होंगी, क्योंकि दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इसके अलावा चिल्ला समेत सभी बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात रहेगी। बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर की देर रात से ही दिल्ली के सभी बॉर्डरों की सुरक्षा कड़ी होने जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी प्रोटेस्ट की अनुमित?

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रोटेक्ट करने के लिए 7 अक्टूबर को आवेदन मिला था, लेकिन कार्यक्रम 10 अक्टूबर का है। इसलिए आवेदन समयसीमा से काफी देरी से मिला, इसी वजह से प्रोटेक्ट करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने जगह-जगह पर साउंड सिस्टम लगाए हुए हैं। जिसके माध्यम से बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश में धारा 163 लागू है, इसलिए कहीं पर भी 4 या इससे ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो। ऐसा होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कुल मिलाकर दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव मोड़ पर है।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 7:59 PM IST

Related News

Advertisement