अब चींटी करेगी सिस्टम साफ! मेरठ से लॉन्च हुई नई पार्टी, नाम सुनकर लोग हैरान
मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखी राजनीतिक पहल सामने आई है। भाजपा के पूर्व नेता एडवोकेट अनूप राघव ने “चींटी जनता पार्टी (CJP)” का गठन किया है। उनका दावा है कि यह पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को नई दिशा देगी और जनता के मुद्दों पर काम करेगी। पार्टी ने अपने पांच सूत्रीय एजेंडे और हेल्पलाइन सिस्टम की भी घोषणा की है।