CJP प्रोटेस्ट की वजह से कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, करोल बाग और कश्मीरी गेट के बाजार रहेंगे बंद, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर भी होंगे सील!

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी है? इस खबर में पढ़ें अभी तक का सभी अपडेट...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 October 2026, 8:08 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा प्रोटेस्ट होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपनी कमर पूरे तरीके से कस ली है। बताया जा रहा है कि इस प्रोटेस्ट की वजह से कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, करोल बाग और कश्मीरी गेट भी बंद रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि देर रात को दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले सभी बॉर्डरों को दिल्ली पुलिस सील कर सकती है।

57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

आपको बता दें कि दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली में ट्रेन से आने वाले लोगों को भी दिक्कतें होंगी, क्योंकि दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। इसके अलावा चिल्ला समेत सभी बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात रहेगी। बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर की देर रात से ही दिल्ली के सभी बॉर्डरों की सुरक्षा कड़ी होने जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी प्रोटेस्ट की अनुमित?

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से प्रोटेक्ट करने के लिए 7 अक्टूबर को आवेदन मिला था, लेकिन कार्यक्रम 10 अक्टूबर का है। इसलिए आवेदन समयसीमा से काफी देरी से मिला, इसी वजह से प्रोटेक्ट करने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने जगह-जगह पर साउंड सिस्टम लगाए हुए हैं। जिसके माध्यम से बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश में धारा 163 लागू है, इसलिए कहीं पर भी 4 या इससे ज्यादा लोग इकट्ठे ना हो। ऐसा होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कुल मिलाकर दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव मोड़ पर है।

Location :  New Delhi

Published :  9 October 2026, 7:33 PM IST

Related News

Advertisement