हिंदी
चुनावी रण से पहले बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक (Img: Pinterest)
New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की एक नई लिस्ट जारी की। पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों के लिए भी नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए BJP ने विनोद तावड़े को राज्य प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है। यह नई टीम अब राज्य में संगठन और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की देखरेख करेगी।
यह भी पढ़ें - “अयोध्या के विकास के नाम पर गरीबों के घर तोड़े गए…” अखिलेश यादव का BJP पर हमला, चुनाव आयोग को लेकर भी उठाए सवाल
BJP ने डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का राज्य प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।
BJP ने महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत 'जय' पांडा को सौंपी है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेत तनावड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें - UP Rajya Sabha Election: BJP बदलेगी ज्यादातर चेहरे! इन 3 नेताओं को मिल सकता है फिर मौका, जातीय समीकरण पर नजर
हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को प्रभारी नियुक्त किया गया है और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। BJP द्वारा की गई ये नियुक्तियां राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2026, 3:05 PM IST