यूपी में चढ़ेगा सियासी पारा: राज्यसभा और MLC चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर बीजेपी का बड़ा दांव, जानिए पूरी रणनीति

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा टेस्ट! राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव में सामाजिक समीकरण साधने और प्रत्याशी चुनने की चुनौती। जानिए पंकज चौधरी की नई टीम, गठबंधन के गणित और सपा से मुकाबले पर विशेष रिपोर्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 September 2026, 9:45 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से ठीक पहले राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं हैं। पार्टी के सामने ऐसे चेहरों को मैदान में उतारने की कड़ी चुनौती है जो न केवल राजनीतिक रूप से मजबूत हों, बल्कि प्रदेश के जटिल सामाजिक और जातीय समीकरणों को भी पूरी तरह साध सकें।

इन चुनावों में जीत हासिल करने के साथ-साथ बीजेपी अपने नवगठित संगठन का सियासी कौशल भी परखेगी। यही वजह है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों के चयन से लेकर हर एक सीट की रणनीति पर बेहद बारीक नजर रख रहा है।

पंकज चौधरी और नई टीम की साख दांव पर

प्रदेश बीजेपी की कमान संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उनकी नई टीम का यह पहला बड़ा राजनीतिक इम्तिहान है। संगठन में शामिल नए महामंत्रियों और पदाधिकारियों की कार्यकुशलता और जमीनी पकड़ की असल कसौटी इन चुनावों में होगी।

कौन देगा जवाब? समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जेल में और कार्यवाहक फरार घोषित, प्रतापगढ़ में कैसे जीतेंगे 2027 विधानसभा चुनाव?

राज्यसभा चुनाव में पार्टी को अपने विधायकों के संख्या बल के साथ-साथ सहयोगी दलों के विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम करना होगा। आठ सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी को सहयोगी दलों के साथ मजबूत तालमेल बिठाना होगा, क्योंकि आठवीं सीट के लिए अतिरिक्त वोटों का गणित काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।

शिक्षक और स्नातक सीटों पर सपा से सीधी टक्कर

राज्यसभा के तुरंत बाद विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव राज्य के सियासी तापमान को और बढ़ाएंगे। इसमें शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के लिए अलग वोटर लिस्ट होती है, जहां पार्टी के बड़े नाम से ज्यादा प्रत्याशी का व्यक्तिगत संपर्क, शिक्षक संगठनों की भूमिका और स्थानीय मुद्दे नतीजे तय करते हैं।

BIG BREAKING: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की पूरी टीम तैयार, सभी जिलों के प्रभारी घोषित

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुकाबले बीजेपी को अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता और शिक्षित वर्ग के बीच अपनी पहुंच साबित करनी होगी। हालांकि इन दोनों चुनावों के नतीजे 2027 के अंतिम परिणाम नहीं तय करेंगे, लेकिन इससे यह जरूर साफ हो जाएगा कि किस दल का जमीनी आधार कितना मजबूत है।

Location :  Lucknow

Published :  23 September 2026, 9:45 AM IST

Related News

Advertisement