

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान की घोषणा कर दी है। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। 243 सीटों के लिए ये चुनाव राज्य के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेंगे।
बिहार में कब किस जिले में होगी वोटिंग
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि सभी सीटों की मतगणना 14 नवंबर को होगी।
• गजट अधिसूचना: 10 अक्टूबर 2025
• नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
• नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर 2025
• नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
• मतदान की तिथि: 6 नवंबर 2025
• मतगणना: 14 नवंबर 2025
गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, भोजपुर।
• गजट अधिसूचना: 13 अक्टूबर 2025
• नामांकन की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
• नामांकन की जांच: 21 अक्टूबर 2025
• नाम वापसी की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
• मतदान की तिथि: 11 नवंबर 2025
• मतगणना: 14 नवंबर 2025
• चुनाव प्रक्रिया पूर्ण: 16 नवंबर 2025
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर (भभुआ)।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे। आदर्श आचार संहिता पहले से लागू है और सभी राजनीतिक दलों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सत्तारूढ़ दल जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने में जुटा है, वहीं विपक्ष सरकार की विफलताओं को मुद्दा बना रहा है।
चुनाव आयुक्त ने एसआईआर पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 से मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य शुरू किया गया था। इसके बाद 1 अगस्त को ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गई। जिसे सभी राजनीतिक दलों, नागरिकों और बूथ एजेंट्स को जारी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक दावों और आपत्तियों का समय रखा गया था, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का उल्लंघन न हो। इसके बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण आंकड़ा साझा किया है। इस बार राज्य में 90,712 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर औसतन 818 मतदाता होंगे, जो चुनावी प्रक्रिया को और भी व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा। यह संख्या पिछले चुनावों के मुकाबले ज्यादा है।