अब WhatsApp भी होगा पेड? जानिए Paid Plan में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे एक्स्ट्रा

WhatsApp जल्द WhatsApp Plus नाम से पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर सकता है। इसमें थीम्स, आइकन और चैट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कीमत करीब 250 रुपये प्रति माह बताई जा रही है। यह फीचर ऑप्शनल होगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 27 April 2026, 12:35 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे फिलहाल “WhatsApp Plus” नाम दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे हाल ही में कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीटा टेस्टर यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। (Img- Internet)
2 / 5 \"Zoom\"WhatsApp Plus में यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलने की बात सामने आई है। इसमें कस्टम थीम्स, एक्सक्लूसिव ऐप आइकन और अलग-अलग रिंगटोन चुनने का विकल्प शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को 18 अलग-अलग थीम्स और कलर ऑप्शन्स मिल सकते हैं, जिससे ऐप को अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकेगा। (Img- Internet)
3 / 5 \"Zoom\"पेड यूजर्स को 20 चैट्स तक पिन करने की सुविधा भी मिल सकती है, साथ ही कुछ खास चैट्स के लिए अलग थीम, नोटिफिकेशन टोन और रिंगटोन सेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा। (Img- Internet)
4 / 5 \"Zoom\"कीमत की बात करें तो अभी भारत में इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन टेस्टिंग फेज में इसकी कीमत लगभग 2.49 यूरो यानी करीब 250 रुपये प्रति माह बताई जा रही है। हालांकि, भारत में लॉन्च के समय इसमें बदलाव संभव है। (Img- Internet)
5 / 5 \"Zoom\"कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि WhatsApp Plus पूरी तरह ऑप्शनल होगा। यानी जो यूजर्स इसे नहीं लेना चाहेंगे, वे पहले की तरह फ्री में चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉल और फाइल शेयरिंग का उपयोग कर सकेंगे। (Img- Internet)

Location :  New Delhi

Published :  27 April 2026, 12:35 PM IST

Advertisement