Best Electric Scooter: बड़ा है बजट तो घर लाएं ये हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां जानें रेंज और कीमत
भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यदि आपका बजट बड़ा है और आप दमदार रेंज, परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले लग्जरी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो BMW, TVS और Suzuki के ये 4 मॉडल बेहतरीन विकल्प हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर अब केवल कम दूरी तय करने का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि इनमें प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलता है। कई कंपनियां भारतीय बाजार में ऐसे हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर रही हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंचती है। अगर आपका बजट बड़ा है और आप एक लग्जरी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में चार ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। (Img- Pinterest
2 / 5
BMW CE 04 भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटरों से बिल्कुल अलग और फ्यूचरिस्टिक है। इसकी बैटरी को नीचे की ओर लगाया गया है, जिससे स्कूटर का संतुलन बेहतर बना रहता है और राइडिंग अनुभव शानदार मिलता है। इसमें लिक्विड-कूल्ड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और यह फुल चार्ज होने पर करीब 130 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 15.25 लाख रुपये है। (Img- Pinterest)
3 / 5
वहीं, BMW का थोड़ा किफायती मॉडल CE 02 है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.49 लाख रुपये है। इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है, जिसमें 15bhp की पावर के साथ फ्लो, सर्फ और फ्लैश जैसे राइडिंग मोड और कीलेस स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। (Img- Pinterest)
4 / 5
TVS का फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X भी प्रीमियम सेगमेंट में एक बड़ा नाम है। इसमें 4.4kWh की बैटरी और 11kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर करीब 140 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें 10.2 इंच का बड़ा TFT टच डिस्प्ले, नेविगेशन और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये है। (Img- Official Site)
5 / 5
दूसरी ओर, Suzuki का e-Access रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बेस्ट है। सिंपल और आकर्षक डिजाइन वाले इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपये रखी गई है। (Img- Pinterest)