हिंदी
कई बार हम सुविधा के लिए सभी तरह के खाने को स्टील के बर्तनों में स्टोर कर देते हैं, लेकिन कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जो स्टील के साथ रिएक्ट करके खाने का स्वाद, पौष्टिकता और सुरक्षा- तीनों खराब कर सकते हैं। इससे न सिर्फ खाना जल्द खराब होता है, बल्कि फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है। जानिए कौन-सी चीजें स्टील में कभी नहीं रखनी चाहिए।


फलों की नमी स्टील के साथ रिएक्ट कर उन्हें जल्दी सड़ा सकती है। स्वाद बिगड़ता है और फ्रेशनेस जल्दी खत्म होती है। इन्हें हमेशा ग्लास या फूड-ग्रेड प्लास्टिक कंटेनर में स्टोर करें। (फोटो सोर्स- गूगल)



अचार में मौजूद नेचुरल एसिड स्टील के साथ रिएक्शन करता है। इससे बर्तन में जंग और अचार का स्वाद खराब हो सकता है। अचार को कांच या अच्छी क्वालिटी वाले प्लास्टिक कंटेनर में रखें।(फोटो सोर्स- गूगल)



दही की अम्लीय प्रकृति स्टील के साथ रिएक्शन कर सकती है। इससे दही जल्दी खराब हो जाती है और फर्मेंटेशन बढ़ जाता है। मिट्टी या कांच के बर्तन दही के लिए सबसे बेहतर हैं।(फोटो सोर्स- गूगल)



नींबू, संतरा, टमाटर आदि में एसिडिक तत्व होते हैं। यह एसिड स्टील के साथ रिएक्शन कर धातु के पार्टिकल्स खाने में घोल सकता है। इससे पाचन और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।(फोटो सोर्स- गूगल)



नमक स्टील में जंग या मेटलिक स्वाद पैदा कर सकता है। तली चीजें नमी और तेल की वजह से जल्दी बासी हो जाती हैं। एयरटाइट ग्लास या फूड-ग्रेड प्लास्टिक में रखें।(फोटो सोर्स- गूगल)
