किचन की सफाई और टूटे बर्तन से बचें, वरना नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा
हिंदू धर्म में रसोईघर यानी किचेन को बेहद महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसे मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, जो समृद्धि और वैभव की देवी हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, रसोईघर को पवित्र माना जाता है और यह स्थान घर की समृद्धि, खुशहाली और सुख-शांति का प्रतीक है। अगर रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाए, तो घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती।