

जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के संगीन आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
Gorakhpur: जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के संगीन आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मामला थाना झंगहा क्षेत्र का है, जहां पर एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में कविता नामक महिला पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में थाना झंगहा में मुकदमा संख्या 374/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि कविता ने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर संबंधित व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गहन छानबीन के बाद अभियुक्ता कविता को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान कविता पुत्री स्वर्गीय मोतीलाल निवासी ग्राम खजुरी पांडेय, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी आज सुबह पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें झंगहा थाना के प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 बृजेश कुमार यादव, का0 अमित कुमार यादव तथा महिला कांस्टेबल नेहा सिंह शामिल थीं। पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कविता को उसके ठिकाने से दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच चल रही है और अगर आवश्यकता पड़ी तो अन्य लोगों की भी भूमिका की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल अभियुक्ता को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह गिरफ्तारी न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि गोरखपुर पुलिस अपराध के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस टीम की तत्परता और सजगता की सराहना की है।
जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी प्रकार की मानसिक या सामाजिक प्रताड़ना की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे ऐसे अपराधों को समय रहते रोका जा सके।