हिंदी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025
New Delhi: आज पूरा देश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। जैसे ही रात्रि के बारह बजते हैं, भक्तों के हृदय में अपने बाल गोपाल के अवतरण की मधुर अनुभूति जग जाती है। मंदिरों में घंटियों की गूंज, भजनों की स्वर लहरियां और आरती की झलकियां वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से भर देती हैं।
मथुरा और वृंदावन की गलियां आज श्रद्धालुओं से भरी हुई हैं। हर ओर "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की" के जयघोष गूंज रहे हैं। राधा-कृष्ण की लीलाओं से पावन भूमि एक बार फिर जीवंत हो उठी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन कर देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने का संकल्प दोहराया।
Location : New Delhi
Published : 16 August 2025, 2:47 PM IST
Topics : CM Yogi Krishna Janmashtami 2025 mathura janmashtami 2025 live mathura janmotsav darshan shri krishna janmashtami live updates