Shri Krishna Janmashtami 2025: जानिए वो 64 दिव्य कलाएं, जिनमें निपुण थे भगवान श्रीकृष्ण
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत 64 दिव्य कलाओं को याद किया जाता है, जो उन्होंने उज्जैन के गुरु संदीपनि के आश्रम में केवल 64 दिनों में सीखीं थीं। ये कलाएं नृत्य, संगीत, चित्रकला, मंत्र, वास्तु, भाषा, नीति और रहस्यवाद जैसे विषयों को समाहित करती हैं। जानिए कैसे ये कलाएं आज भी जीवन को संतुलित और कलात्मक बनाने की प्रेरणा देती हैं।