फैंस के सवाल पर ब्लश करती दिखीं त्रिशा कृष्णन, दलपति विजय संग रिश्ते की अटकलें फिर तेज

करुप्पू की स्पेशल स्क्रीनिंग में त्रिशा कृष्णन फैंस के सवालों के बीच चर्चा में आ गईं। थलापति विजय का नाम लेते ही उनकी प्रतिक्रिया वायरल हो गई। वीडियो में वह ब्लश करती नजर आईं, जिससे विजय के साथ उनके रिश्तों को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

Updated : 17 May 2026, 10:13 AM IST
google-preferred

New Delhi: फिल्म ‘करुप्पू’ की एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री Trisha Krishnan की मौजूदगी ने माहौल को और भी चर्चा में ला दिया। जैसे ही वह कार्यक्रम में पहुंचीं, फैंस ने उन्हें घेर लिया और सवाल-जवाब शुरू हो गए। इसी दौरान उनके और अभिनेता-राजनेता Thalapathy Vijay को लेकर चल रही अफवाहों का जिक्र भी बार-बार सामने आता रहा।

कार्यक्रम में मौजूद भीड़ के बीच माहौल तब और दिलचस्प हो गया जब फैंस ने विजय से जुड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए। स्क्रीनिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इंटरनेट पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

फैन का सवाल और तृषा की प्रतिक्रिया वायरल

वायरल वीडियो में एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहता है कि उसका संदेश विजय तक पहुंचाया जाए। भीड़ में मौजूद व्यक्ति ने तमिल में कहा, “थलपति अह केत्तेन्नु सोल्लुंगा,” जिसका अर्थ था कि वह विजय से मिलने का अनुरोध कर रहा है।

Thalapathy Vijay: मलेशिया में ‘जन नायकन’ का भव्य ऑडियो लॉन्च, फैंस की दीवानगी ने रचा इतिहास

इस दौरान Trisha Krishnan की प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि वह इस सवाल पर हल्की असहजता और शर्मीली मुस्कान के साथ नजर आईं। उनके चेहरे के भावों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे सामान्य प्रतिक्रिया बताया, तो कुछ ने इसे विजय से जुड़ी चर्चाओं से जोड़ दिया।

विजय-तृषा को लेकर चल रही अटकलें

Thalapathy Vijay की निजी जिंदगी को लेकर हाल के महीनों में कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। उनकी पत्नी द्वारा कथित रूप से तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरों के बाद से ही विजय और Trisha Krishnan को लेकर अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

इसके अलावा चेन्नई में हुए एक शादी के रिसेप्शन में दोनों की एक साथ मौजूदगी की तस्वीरें वायरल होने के बाद इन अफवाहों को और बल मिला। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

तमिलनाडु में ‘Vijay Thalapathy’ की सरकार तय? CPI-CPI(M) और VCK के समर्थन से बहुमत के करीब TVK

सोशल मीडिया और पुरानी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई हो। इससे पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान उनकी साथ मौजूदगी और तस्वीरें वायरल हुई थीं। हाल ही में विजय के कथित शपथ ग्रहण समारोह में Trisha Krishnan की उपस्थिति और उनके इंस्टाग्राम कैप्शन ‘Love is always louder’ ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Location :  New Delhi

Published :  17 May 2026, 10:13 AM IST

Advertisement