IMD का बड़ा अपडेट: यूपी-उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का तांडव, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं!

Today Weather: 26 सितंबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 80 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

Updated : 26 September 2026, 7:52 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

डिप्रेशन के असर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी आंतरिक ओडिशा के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे तक इसके डिप्रेशन के रूप में बने रहने की संभावना है। इसके बाद इसके कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने का अनुमान है।

इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हरियाणा और दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

UP Weather: क्या यूपी में आने वाली है महा-तबाही? 80 KM की आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में 26 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। 28 सितंबर को भी राजधानी में बारिश जारी रहने की संभावना है।

यूपी में 30 सितंबर तक बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। IMD ने 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ कई जगहों पर आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

राज्य में बारिश का दौर 30 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 27 से 29 सितंबर और पूर्वी यूपी में 27 से 30 सितंबर तक बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश और बाढ़ का खतरा

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बदायूं समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, कानपुर नगर समेत कई जिलों के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। ऐसे में सुरक्षा और राहत एजेंसियों को जरूरत के अनुसार तैयार रहने को कहा गया है।

गोरखपुर में फर्जी बैनामे का भंडाफोड़: गगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी गिरफ्तार

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश

बिहार में 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल समेत कई जिलों में 26 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। राज्य में बारिश का दौर 28 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है।

मध्य प्रदेश और झारखंड में भी बारिश

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 26 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 25 से 27 सितंबर के दौरान पूर्वी एमपी में व्यापक बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भी बारिश का दौर बना रह सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को बारिश की संभावना है।

झारखंड में भी कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार से बारिश की तीव्रता कम हो सकती है और 27 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है। लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Location :  New Delhi

Published :  26 September 2026, 7:52 AM IST

Related News

Advertisement