हिंदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संग शिवांगी सिंह भारतीय सेना
New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार की सुबह अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, उसे चलाने के तरीके और सुरक्षा से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राफेल विमान में उड़ान भरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रही। इसके साथ ही मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वालीं शिवांगी सिंह की चर्चा भी देश भर में होने लगीं।
दरअसल, शिवांगी सिंह भारतीय सेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं और उनकी चर्चा उस फोटो के बाद होने लगीं, जिसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राफेल में दिख रहीं है। राष्ट्रपति ने अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह से मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाईं। इसके बाद शिवांगी की चर्चा जोर पकड़ने लगी।
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, जानें पूरा अपडेट
राष्ट्रपति ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी शिवांगी सिंह के साथ अपनी फोटो शेयर की। शिवांगी राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट हैं।
राष्ट्रपति द्वारा शिवांगी सिंह के साथ राफेल जेट के सामने तस्वीर साझा करने के कई मायने हैं। यह तस्वीर नारी शक्ति का भी प्रतीक है। लेकिन इससे बड़ी बात ये कि इस एक तस्वीर ने पाकिस्तान का झूठ उजागर कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने शिवांगी सिंह को पकड़ लिया। इसके साथ ही तब पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत का एक राफेल विमान भी गिराया, जिसकी पायलट शिवांगी सिंह थी। अब राष्ट्रपति द्वारा शिवांगी के साथ राफेल जेट के सामने तस्वीर साझा करने के पाकिस्तान का झूठ पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है।
शिवांगी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में भी हिस्सा लिया और भारतीय सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया।
शिवांगी सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। वर्तमान में शिवांगी सिंह 17 स्क्वाड्रन 'गोल्डनएरोज' में तैनात हैं। उन्होंने फ्रांस में एक्सरसाइज ओरियन 2023 सहित कई अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की और एनसीसी एयर विंग से जुड़कर अपने सपने को पूरा किया।
Location : New Delhi
Published : 29 October 2025, 6:53 PM IST