महराजगंज में गुलाब चंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती, कल ही हुई थी नियुक्ति

महराजगंज जनपद में नये मुख्य विकास अधिकारी के पद पर गुलाब चंद की नियुक्ति को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनको हटा दिया गया। लोग सवाल पूछ रहे हैं यह क्यों हुआ।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 October 2025, 9:08 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य में बड़े स्तर पर 46 आईएएस और 37 पीसीएस अफसरों को तबादल किया था। इन तबादलों में कमिश्नर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत कई अफसरों का तबादला किया गया था। इन तबादलों में महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन का तबादला किया गया था और उनकी जगह गुलाब चंद को नियुक्त किया गया।

लेकिन अब बुधवार को एक और तबादला किया गया और महराजगंज में गुलाब चंद की जगह नए सीडीओ की तैनाती कर दी गई। कल नियुक्त किये गये गुलाब चंद की जगह महेन्द्र सिंह अब महराजगंज के नये मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

 

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 29 October 2025, 9:08 PM IST