हिंदी
झण्डा दिखाकर Walkathon 2.0 को किया रवाना (img: Dynamite News)
New Delhi: राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित संत परमानंद हॉस्पिटल में रविवार को Walkathon 2.0 का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के साथ सैकड़ों युवाओं और लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हॉस्पिटल से राजघाट स्थित गांधी स्मृति तक पैदल मार्च किया।
कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर Walkathon 2.0 का शुभारंभ किया। इसके बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से हर्ष मल्होत्रा और लक्ष्मी नगर के विधायक एवं भाजपा नेता अभय वर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त; चार की मौत
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि संत परमानंद हॉस्पिटल की ओर से दूसरी बार Walkathon का आयोजन किया गया है, जिसे Walkathon 2.0 नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि रोजाना पैदल चलना एक तरह की प्रिवेंटिव मेडिसिन, यानी बीमारी से बचाव का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल और मेडिकल संस्थान बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं देते हैं, लेकिन इस तरह की पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वस्थ रहें और बीमारियों से बचाव कर सकें।

संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने झंडा दिखाकर Walkathon 2.0 को रवाना किया। इसके बाद सैकड़ों प्रतिभागी संत परमानंद हॉस्पिटल से गांधी स्मृति, राजघाट के लिए पैदल रवाना हुए।
ये भी पढ़ें: कुछ दिनों पहले कहा ‘Love You Too’, अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि एलन मस्क और शिवोन जिलिस का हुआ ब्रेकअप
Walkathon के गांधी स्मृति, राजघाट पहुंचने के बाद इसमें शामिल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी हिस्सा लिया। आयोजन के जरिए लोगों को नियमित पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
Location : New Delhi
Published : 4 October 2026, 12:02 PM IST
Topics : Delhi Latest News UP News