हिंदी
न्यायमूर्ति सौमेन सेन को मिली केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की कमान
New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौमेन सेन के नाम की सिफारिश केरल उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में की है।
राष्ट्रपति की मंजूरी और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद न्यायमूर्ति सौमेन सेन केरल हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस हो सकते हैं।
The Supreme Court Collegium, led by CJI Surya Kant, has recommended the transfer of Justice Soumen Sen, currently Chief Justice of the Meghalaya High Court, to serve as Chief Justice of the Kerala High Court.
— Dynamite News (@DynamiteNews_) December 18, 2025
न्यायमूर्ति सौमेन सेन को 26 सितंबर 2025 को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 8 अक्टूबर 2025 को शपथ ली।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें मेघालय से केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है, जो वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।
Location : New Delhi
Published : 18 December 2025, 8:26 PM IST
No related posts found.