Plane Crash: जानिये बारामती में कैसे क्रैश हुआ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन?

डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि प्लेन में कई लोग सवार थे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 28 January 2026, 9:33 AM IST
google-preferred

Baramati: महाराष्ट्र के बारामती से एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार से जुड़ा एक प्राइवेट प्लेन शामिल था। विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

मीडिया चैनल्स से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी या क्रैश लैंडिंग की कोशिश की वजह से हुआ। यह साफ नहीं है कि प्लेन ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की या सीधे क्रैश हो गया, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान में सवार कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चला रही हैं। क्रैश वाली जगह पर छोटी-मोटी आग भी देखी गई, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया है।

अजित पवार प्लेन हादसे की 25 दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी?, Viral Video में सुनिए ज्योतिष की जुबानी

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे पवार

डिप्टी सीएम पवार बारामती किसी कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों के लिए जा रहे थे। बारामती पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और यह सीट उनके लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। 2025 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे और बचाव कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

डीजीसीए ने की पुष्टि

बता दें कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती तालुका में क्रैश हो गया। डीजीसीए ने पुष्टि की है कि इस हादसे में उनके निधन की खबर आई है। SP ग्रामीण पुणे संदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

Ajit Pawar Family: विमान हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार किसके सबसे करीब थे…

अजित पवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करना था। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे और 3 बजे करंजेपुल में जनसभाओं को संबोधित करना था। उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित था।

Location : 
  • Baramati

Published : 
  • 28 January 2026, 9:33 AM IST

Advertisement