

देश की न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए 10 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को 2 जुलाई 2025 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिलेंगे 10 जज
नई दिल्ली/भोपाल। देश की न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए 10 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को 2 जुलाई 2025 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी है। इस फैसले से हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, कॉलेजियम की ओर से मंजूर किए गए नामों में 5 अधिवक्ता और 5 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं, जिनका चयन उनकी विशेषज्ञता, अनुभव और न्यायिक दक्षता के आधार पर किया गया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट: अधिवक्ता पुष्पेंद्र यादव, आनंद सिंह बहरावत, अजय कुमार निरंकारी, जय कुमार पिल्लई, हिमांशु जोशी।
Dynamite News Exclusive: Judges Recommendations
Gauhati HC: Anjan Moni Kalita (Adv), Rajesh Mazumdar (Adv), Pranjal Das (JO), Sanjeev Kumar Sharma (JO)
Dynamite News Exclusive
Meghalaya HC: Justice Biswadeep Bhattacharjee elevated as Permanent Judge
Dynamite News Exclusive…— Dynamite News (@DynamiteNews_) July 3, 2025
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट: न्यायिक अधिकारी: राजेश कुमार गुप्ता, आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा, प्रदीप मित्तल।
Dynamite News Exclusive: Judges Recommendations
Delhi High Court
Shail Jain (Judicial Officer)
Madhu Jain (Judicial Officer)
Vinod Kumar (Judicial Officer)
Dynamite News Exclusive
Patna High Court
Ajit Kumar (Advocate)
Praveen Kumar (Advocate)Andhra Pradesh High Court
Tuhin…— Dynamite News (@DynamiteNews_) July 3, 2025
अधिवक्ताओं के नाम जिन्हें न्यायाधीश बनाया जाएगा:
जिन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट में पदोन्नति दी गई है:
दिल्ली उच्च न्यायालय शैल जैन (न्यायिक अधिकारी), मधु जैन (न्यायिक अधिकारी), विनोद कुमार (न्यायिक अधिकारी) की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
पटना उच्च न्यायालय: एडवोकेट अजीत कुमार और एडवोकेट प्रवीण कुमार के नाम के मंजूरी दी गई है।
राजस्थान उच्च न्यायालय: एडवोकेट अनुरूप सिंघी और एडवोकेट संगीता शर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है।
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय: एडवोकेट तुहिन कुमार गेडेला के नाम को मंजूरी दी गई है।
गुवाहाटी हाई कोर्ट: अंजन मोनी कलिता (एडवोकेट), राजेश मजूमदार (एडवोकेट), प्रांजल दास (जेओ), संजीव कुमार शर्मा (जेओ)।
मेघालय हाई कोर्ट: न्यायमूर्ति विश्वदीप भट्टाचार्जी को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट: वीरिंदर अग्रवाल, मनदीप पन्नू, प्रमोद गोयल, शालिनी सिंह नागपाल, अमरिंदर सिंह ग्रेवाल, सुभाष मेहला, सूर्य प्रताप सिंह, रूपिंदरजीत चहल, आराधना साहनी, यशवीर सिंह राठौड़।
इन नियुक्तियों के माध्यम से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक रिक्तियों को भरने में मदद मिलेगी, जिससे लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी। अब कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार की अधिसूचना और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां औपचारिक रूप से प्रभाव में आएंगी।