ऐसे तो बंद हो जाएंगे रामायण-महाभारत: ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म पर बैन की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने दी ये बड़ी नसीहत
एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार। जगन्नाथ मंदिर समिति की स्पाइडर-मैन वाली दलील खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा- कला को बंधक नहीं बनाया जा सकता, वरना रामायण-महाभारत का प्रसारण भी रुक जाएगा।