हिंदी
Hansi/Haryana: भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (CJI Justice Suryakant) शुक्रवार को हरियाणा के हांसी पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर Dynamite News की टीम हांसी जिले के पेटवाड़ गांव में मौजूद है, जहां एक ऐतिहासिक क्षण को कैमरे में कैद किया जा रहा है। यह वही गांव है, जहां से निकलकर न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे हैं, जिससे इस छोटे से गांव को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
पेटवाड़ गांव में आज CJI Justice Suryakant के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। गांव के लोग अपने प्रयासों और सामूहिक मेहनत से यह समारोह आयोजित कर रहे हैं। समारोह को लेकर गांव में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।
हरियाणा के छोटे गांव से सुप्रीम कोर्ट तक: पढ़ें CJI सूर्यकांत के संघर्ष की कहानी
गांव के निवासी सतीश बिंदल ने कहा कि वह इसी गांव से हैं और उनके लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उनके गांव से निकलकर कोई देश का मुख्य न्यायाधीश बना। उन्होंने कहा कि CJI सूर्यकांत ने पूरी दुनिया में गांव और देश का नाम रोशन किया है। यह सम्मान समारोह गांववासियों के दिल से निकला हुआ भाव है और ऐसा सम्मान तो बनता ही है।
गांव के अन्य सदस्य राज कुमार ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। वहीं रमेश कुमार ने कहा कि CJI सूर्यकांत आज गांव के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। बच्चे उनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगे और खुद को भी ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
गांव के ही मनोज कुमार ने कहा कि CJI बनने पर पूरे गांव में दीवाली जैसा माहौल है। चारों ओर खुशियां हैं और हर कोई बधाई दे रहा है। गांव के हर घर में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।
CJI के एक सहपाठी ने बताया कि सूर्यकांत उनसे एक कक्षा आगे पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह बेहद होशियार थे और आज भी जब मिलते हैं, तो बहुत सादगी और आत्मीयता से हाथ मिलाकर मिलते हैं।
CJI Surya Kant: जानिये Chief Justice of India की भूमिका, शक्तियां और सुविधाएँ
गांव के अन्य सदस्य शंकर ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि सूर्यकांत देश के चीफ जस्टिस बने हैं। उन्होंने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पल पेटवाड़ गांव के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।
Location : Hansi
Published : 10 January 2026, 1:10 PM IST