हिंदी
चुनाव आयोग ने रविवार को 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।
केरलम में चुनाव की तारीखों का ऐलान
New Delhi: चुनाव आयोग ने रविवार को 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया।
चुनाव आयोग के अनुसार केरलम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। 9 अप्रैल 2026 को राज्य में मतदान होगा। 4 मई 2026 को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।
केरलम विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। फिलहाल राज्य में Pinarayi Vijayan के नेतृत्व में लेफ्ट की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में है। केरलम की राजनीति में आम तौर पर हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड रहा है, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में यह परंपरा टूट गई थी, जब लेफ्ट गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। अब पिनराई विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है।
Assam Assembly Election: असम में कब और कितने चरण में होंगे चुनाव, जानिए पूरा शैड्यूल
वहीं Indian National Congress के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ राज्य में सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहा है। दूसरी ओर Bharatiya Janata Party भी इस बार राज्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होंगे चुनाव
पिछले चुनाव में 140 सीटों में से लेफ्ट की अगुवाई वाले एलडीएफ को 97 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिली थीं। अन्य दलों को 2 सीटें मिली थीं। जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को कोई सीट नहीं मिली थी।