Jhargram Election Result: पीएम मोदी ने जहां खाई झालमुड़ी, जानिये वहां BJP-TMC का हाल

जहां पीएम मोदी ने खाया झालमुड़ी उस सीट का हाल क्या? पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने राज्य में जो पहला रुझान दिया है, वह सीट झारग्राम विधानसभा सीट है। यहां शुरुआती राउंड में बीजेपी ने बढ़त बना ली।

Updated : 4 May 2026, 11:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने राज्य में जो पहला रुझान दिया है, वह सीट झारग्राम विधानसभा सीट है। यहां शुरुआती राउंड में बीजेपी ने बढ़त बना ली। दरअसल, पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार में झालमुड़ी खाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसकी चर्चा पूरे देश में  हुई थी। डाइनामाइट न्यूज पर देखें पूरा हाल

जानकारी के मुताबिक, झारग्राम विधानसभा सीट पर BJP के लक्ष्मीकांत साव आगे चल रहे हैं। वहीं टीएमसी के मोंगल सरेन पीछे चल रहे हैं।

पीएम मोदी ने स्ट्रीट फूड झालमुड़ी खाया

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान पीएम मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला था। उन्होंने झाड़ग्राम में बीच रास्ते में अपना काफिला रुकवा कर पीएम मोदी एक छोटी सी दुकान के पास रुक कर खुद गाड़ी से उतरकर कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी खाया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी चर्चा हुई थी।

Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु में एग्जिट पोल फेल, विजय की पार्टी सत्ता की ओर…

वहीं प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए थे।

 झारग्राम सीट पर 2021 में किसे मिली थी जीत? 

बता दें कि  2021 के विधानसभा चुनाव में  झारग्राम सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीरबाह हंसदा को जीत मिली थी और उन्होंने 85.67% वोट हासिल किए थे। उन्होंने बीजेपी के सुखमय सतपथी को 1,09,493 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

Tamil Nadu Election Result 2026 Winners List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 सीट, देखिये कौन सी सीट पर कौन आगे कौन पीछे

 

Location :  New Delhi

Published :  4 May 2026, 11:23 AM IST

Advertisement