हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देश के अधिकांश हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश की संभावना है। 28 अप्रैल तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
Weather Update: दिल्ली, UP और बिहार के लिए हीटवेव अलर्ट, जानिये आज के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में इस समय लू का असर चरम पर है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि पश्चिमी यूपी में 26 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। धीरे-धीरे यह बदलाव पूरे राज्य में फैल सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी जारी है और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद कम है, लेकिन 26 अप्रैल के बाद आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना हो सकता है।
बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। हालांकि 24-25 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा।
Weather Update: गर्मी का सितम या बादलों की लुका-छिपी? जानिये कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम
झारखंड में 26 से 29 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।
राजस्थान में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है और हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं मध्यप्रदेश में भी तापमान बढ़ने की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा। कुछ इलाकों में बाद में हल्की आंधी और बारिश हो सकती है।
Location : New Delhi
Published : 24 April 2026, 8:07 AM IST