Gujarat Local Body Election 2026: PM Modi ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

Gujarat Local Body Election 2026: गुजरात में 393 स्थानीय निकायों के लिए मतदान शुरू हो गया है। 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच कड़ा मुकाबला है, जबकि नतीजे 28 अप्रैल को आएंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 April 2026, 9:32 AM IST
google-preferred

Ahmedabad: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जिसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमी-फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही पोस्टल बैलेट से वोट डाल चुके हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह आज परिवार संग मतदान करेंगे। राज्य में 4 करोड़ से ज्यादा मतदाता 9,262 सीटों पर 25,537 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे, जिनके नतीजे 28 अप्रैल को घोषित होंगे।

4 करोड़ से ज्यादा मतदाता, 50 हजार केंद्र

इस चुनाव में 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए करीब 50,000 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोग जल्दी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

बहुकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई दिलचस्पी

इस बार चुनावी मुकाबला बहुकोणीय है, जिसमें Bharatiya Janata Party, Indian National Congress और Aam Aadmi Party समेत कई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 9,992 सीटों के लिए 20,000 से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कई उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध

नामांकन वापसी के बाद कई उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसके बावजूद शेष सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, खासकर शहरी इलाकों में जहां राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

By-Election: महाराष्ट्र और गुजरात में उपचुनाव से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, बारामती सीट बनी हाई-प्रोफाइल मुकाबला

ओबीसी आरक्षण से बदला चुनावी समीकरण

यह चुनाव संशोधित आरक्षण व्यवस्था के तहत हो रहा है, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इस बदलाव के चलते कई जिलों में परिसीमन और वार्डों का पुनर्गठन किया गया है, जिससे चुनावी समीकरण भी बदले हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी परीक्षा

गुजरात के ये स्थानीय चुनाव राजनीतिक दलों के लिए बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं, क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा आने वाले समय में लोकसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में यह चुनाव आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नौ नगर निगमों में पहली बार चुनाव

राज्य के 15 नगर निगमों में से 9 नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आनंद, नाडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर—में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में भी मतदान जारी है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, गुजरात में शिक्षक भर्ती का ऐलान, जानें आवेदन से जुड़ी जरूरी बातें

28 अप्रैल को आएंगे नतीजे

मतदान के बाद वोटों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी। नतीजों पर पूरे राज्य की नजर टिकी है, क्योंकि यह परिणाम न सिर्फ स्थानीय निकायों की तस्वीर बदलेंगे, बल्कि राज्य की राजनीति की दिशा भी तय करेंगे।

Location :  Ahmedabad

Published :  26 April 2026, 9:32 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement