क्या थमने वाली हैं उड़ानें? Fuel Crisis के बीच Air India का बड़ा फैसला, यात्रियों की बढ़ी चिंता

ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अब विमानन क्षेत्र पर साफ दिखाई देने लगा है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक प्रमुख उड़ान 1 से 6 जून तक निरस्त कर दी गई है, जबकि इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस की उड़ानों में भी कटौती की संभावना जताई जा रही है। बढ़ते किराए और संभावित उड़ान कटौती ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 May 2026, 11:54 AM IST
google-preferred

New Delhi Fuel की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब देश के विमानन क्षेत्र पर भी दिखाई देने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते परिचालन खर्च के चलते Airlines  कंपनियां उड़ानों में कटौती करने पर विचार कर रही हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली जाने वाली अपनी एक नियमित उड़ान को 1 जून से 6 जून तक निरस्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद यात्रियों के सामने यात्रा संबंधी नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।

एयर इंडिया ने छह दिनों के लिए उड़ान की निरस्त

एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी से सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए संचालित होने वाली विमान संख्या एआई-1850 को 1 जून से 6 जून तक निरस्त किया गया है। इस उड़ान से प्रतिदिन लगभग 200 यात्री यात्रा करते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फैसला फिलहाल अस्थायी है और 7 जून से उड़ान का संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

Fuel Crisis का विमानन क्षेत्र पर असर

विमानन उद्योग लंबे समय से बढ़ती Fuel लागत के दबाव का सामना कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बढ़ते खर्च के कारण एयर इंडिया अपनी लगभग 22 प्रतिशत घरेलू उड़ानों और इंडिगो करीब 15 प्रतिशत उड़ानों में कटौती कर सकती है। हालांकि इस संबंध में कंपनियों की ओर से आधिकारिक रूप से व्यापक घोषणा नहीं की गई है।

इंडिगो ने फिलहाल नहीं दिए संकेत

इंडिगो के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उड़ानों के निरस्तीकरण को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। हालांकि एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों का मानना है कि यदि Fuel की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहता है तो अन्य Airlines भी अपने परिचालन कार्यक्रम में बदलाव कर सकती हैं।

किराए में भी हुआ इजाफा

Fuel  लागत बढ़ने का सीधा असर हवाई किराए पर भी पड़ा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, छुट्टियों के मौसम और बढ़ती मांग के बीच कई रूटों पर टिकटों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कुछ मार्गों पर किराया सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

रील का शौक या नौकरी पर संकट? वाराणसी पुलिस में शुरू हुई बड़ी निगरानी, कई कर्मचारियों पर लटक सकती है कार्रवाई

यात्रियों की बढ़ी चिंता

उड़ानों में संभावित कटौती और महंगे टिकटों ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। जिन यात्रियों ने आगामी दिनों में यात्रा की योजना बनाई है, वे लगातार Airlines से अपडेट ले रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि Fuel की कीमतों में राहत नहीं मिली तो विमानन क्षेत्र को आने वाले दिनों में और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  30 May 2026, 11:29 AM IST

Advertisement